Advertisement
Story ProgressBack to home

काजू करी रेसिपी (Kaju curry Recipe)

काजू करी
जानिए कैसे बनाएं काजू करी

काजू करी रेसिपी: कभी अगर लखनवी डिश खाने का मन करें, तो काजू और खोया से बनी इस लजीजदार डिश को जरूर चखें। काजू को कई मसाले डालकर बनाया जाता है। इसे आप रोटी या नान के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर आप अलग कुछ खाने का मन है तो इसे जरूर ट्राई करें।

काजू करी बनाने के लिए सामग्री: यह एक रिच डिश है जिसे आप डिनर पार्टी के लिए बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए काजू, जीरा, खसखस, दूध, नारियल और खोए की जरूरत होती है। आप चाहे तो इसे त्योहार या किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

काजू करी की सामग्री

  • 1/2 कप घी
  • 2 टी स्पून जीरा
  • 1 कप प्याज , बारीक कटा हुआ
  • 15-20 (आधा घंटा पानी में भीगे हुए और पेस्ट के रूप में बने हुए) काजू
  • 2 (आधा घंटा पानी में भीगी हुई और पेस्ट के रूप में बनी हुई) टेबल स्पून खसखस
  • 1/4 कप दूध
  • 2 टेबल स्पून नारियल , कद्दूकस
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून गरम मसाला
  • 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1 टेबल स्पून नमक
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1/4 (पानी मिलाकर पेस्ट के रूप में बना हुआ) कप खोया
  • 1 ½ कप हरी सब्जिया
  • 1/4 कप क्रीम
  • 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती

काजू करी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में घी को गर्म करके जीरे का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें प्याज डालकर भूनें।
2.
फिर काजू और खसखस का बनाया गया पेस्ट डालें। इसे तब तक पकाएं, जब तक यह पेस्ट किनारों से चिकनाई न छोड़ दे।
3.
आंच को तेज करके सभी सब्जियां मिलाएं। इसके अलावा इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया, नमक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
4.
साथ ही इसमें 1 ½ कप पानी और खोया मिलाकर एक बार उबाल लें।
5.
बिना पैन को ढके तीन से चार मिनट के लिए इसे पकाएं।
6.
आखिर में इसके ऊपर क्रीम और धनिया पत्ती डालकर परोसें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode